Follow us on twitter Follow us on Facebook Follow us on Youtube

Home | ApnaBundelkhand.com Sitemap Contact us

Apna Bundelkhand.com
Bundeli Gaurav

Bundeli Warrior Alha Udal

Birbal-Jagirdar of Kalinjar

Maharaja Chatrasaal Bundela

Rani Durgavati

Jhansi ki Rani Laxmibai

Rashtra Kavi Maithili Sharan Gupt

Major Dhyanchand

Dr. Hari Singh Gaur

Osho Rajneesh

Mahrishi Mahesh yogi

Shri Vrindavan Lal Verma

Indiver Ji

Asgari-Bai-Dhrupad Singer

Advertisements
Website Launch
on 28.01.2010 at IIC,
New Delhi
EDITORIAL
Shri Jagannath Singh, I.A.S.(Retd.)

अपना बुंदेलखंड डॉट कॉम परिवार के सदस्यों को "रामनवमी" की शुभकामनायें। राम जिन्होंने बुंदेलखंड के चित्रकूट क्षेत्र में संकल्प लिया कि "निश्चर हीन महि करूँ , भुज उठाहि प्रण (Read More)


 
Home » 2010 » February » 12

सागर. शहर में सोलर एनर्जी से संचालित होने वाले यातायात सिग्नल लगाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। गुरुवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एसपी वीके सूर्यवंशी ने बताया कि इस संबंध में नोयडा की एक कंपनी से चर्चा चल रही है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो शहर के प्रमुख चौराहों पर सोलर एनर्जी से चलने वाले यातायात सिग्नल होंगे।

बैठक में कलेक्टर मनीष श्रीवास्तव, विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर कमला बुआ, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पीएस ब्रrारोलिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, वाहन यूनियनों के पदाधिकारी और सदस्य आदि मौजूद थे। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए चर्चा की गई एवं पूर्व की बैठकों की तरह कई सुझाव भी रखे गए। एसपी ने कहा कि सोलर एनर्जी से संचालित होने वाले सिंग्नल लगाने के लिए नगर निगम को अनुमति देना होगी। जिस पर महापौर कमला बुआ ने कहा कि नगर निगम इसके लिए अनुमति देने को तैयार है। बैठक के प्रारंभ ने कलेक्टर ने महापौर से तालाब किनारे हटाए जाने वाले अतिक्रमण हटाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

नई बैठक, पुराना एजेंडा- लगभग ... Read more »

Category: Sagar | Views: 345 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

सागर. मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगभग डेढ़ लाख रुपए का क्लैम ठोका है। कैंपस में पेड़ की डालियां कटवाने के दौरान बिजली के तार टूटने और ट्रांसफॉर्मर खराब होने के एवज में बिजली कंपनी को लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए विगत दिनों बिजली कंपनी के सहायक यंत्री सुधार की ओर से विवि प्रशासन को एक नोटिस भेजा गया है।

नोटिस में कहा गया है कि 30 जनवरी को श्रीमान कसाना साहब (इंजीनियरिंग विभाग के प्रभारी) के आदेशानुसार मजदूरों ने पेड़ काटते समय चालू बिजली लाइन पर पेड़ की डालियां गिरा दी थीं। जिस कारण लाइन शॉर्ट सर्किट होने के कारण कैंपस में स्थापित 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। जिससे बिजली प्रवाह भी बंद है। ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए कंपनी के नियमानुसार ट्रासंफॉर्मर की राशि जमा करना होगी। जिसका प्राक्कलन स्वीकृत कराकर भुगतान के लिए भेजा जा रहा है। भुगतान प्राप्त होने के बाद ही बिजली का प्रवाह चालू किया जाएगा।

कंपनी के सहायक अधीक्षण यंत्री एआर वर्मा ... Read more »
Category: Sagar | Views: 343 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

झांसी। झासी महोत्सव के अंतिम दौर में बुन्देली मंच पर बुन्देली विद्याओं की रगत गहरा गई है। सातवें दिन गोरी नैंना न मार-गौरी नैना न मार बोल पर मऊरानीपुर के रघुवीर सिंह यादव एण्ड पार्टी का राई, लागुरिया बड़ो होशियार, पानी में रेल चलावे बोलों पर हरविन्दर नीरज तालपुरा का रावला व ओरछा में विराजे राजा राम के बोल पर बेवी इमरान व साथी नई बस्ती का ढिमरयाई नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस दौरान गुरसराय के राधे लाल द्वारा मत करियो काऊ से रार पर विलवारी, गुरसराय के अरविन्द बुन्देला द्वारा ककना गड़ वादों सोने के घना मानो बोलों के माध्यम से लेद विद्या प्रस्तुत की। मोंठ के अर्जुन ¨सह व बामौर के इन्द्रपाल ¨सह, श्याम लता सक्सेना झासी, कुसुम लता घाटकोटरा, निशा शिवरजनी द्वारा विविध मौकों पर प्रस्तुत की जाने वाली गारी गायी गई। बामौर के किशोरी वर्मा ने देवी गीत-माई के द्वारे एक दुखिया..., बामौर के ही राजाराम द्वारा फाग, पुलिया नम्बर 9 के नरेश कुमार निगम द्वारा चौकड़िया, बंगरा के पंचम लाल कुशवाहा द्वारा कछियाई की प्रस्तुतियों पर खूब वाह-वाही मिली।

कार्यक् ... Read more »

Category: Jhansi | Views: 687 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

झांसी। नगर निगम के सभाकक्ष में व्यापारियों और अधिकारियों की बैठक मेयर डॉ. बी. लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें पॉलीथिन से होने वाले नुकसानों के बारे में बताते हुए, इस समस्या से निपटने के उपाय सुझाए गए और इस पर रोक लगाने की रणनीति तय की।

इस मौके पर व्यापारी नेता संजय पटवारी ने जनचेतना के लिए रैली निकाले जाने का सुझाव देते हुए कहा कि इसमें सभी स्वयं सेवी संगठनों, क्लब व स्कूली बच्चों को शामिल किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बाहर से आ रही चाइनीज पॉलीथिन के आयात पर रोक लगाने की बात कही। एक व्यापारी ने कहा कि पॉलीथिन पर मानक और निर्माता का नाम लिखवाया जाए, ताकि जो मानक के विपरीत पॉलीथिन का उत्पादन कर रहे है, वह पकड़े जा सके। प्लास्टिक असोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिरथरे ने कहा कि पहले भी इस पर चर्चा हो चुकी है। झाँसी के व्यापारी मानक का पूरा पालन कर रहे है, जिसके लिए उनको प्रमाण-पत्र भी दिए जा चुके है। उन्होंने दावा किया कि झाँसी की कोई भी प्लास्टिक फैक्ट्री 20 माइक्रॉन से कम पन्नी का उत्पादन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि पतली पन्नी के व्यापारी अलग है, जो बाहर ... Read more »

Category: Jhansi | Views: 371 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

ललितपुर। आखिर देर से ही सही लेकिन अब आप अपने जनपद की प्राचीन व बहुमूल्य पुरा सम्पदा को करीब से देख सकेंगे। पुरातत्व निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर सहायक पुरातन आयुक्त झासी ने शहर के अंतिम छोर पर स्थित राजकीय पुरातत्व संग्रहालय को तत्काल प्रभाव से आम लोगों के लिए खोलने के आदेश जारी किये है।

गौरतलब है कि इस जनपद में प्राचीन व बहुमूल्य पुरा सम्पदा भरी पड़ी है। यही कारण है कि यह जनपद सूबे में पुरा सम्पदा की खान के रूप में जाना जाता है। आप जनपद के किसी भी कोने में चले जाइये, आपको आस-पास ही पुरातत्व महत्व की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण स्थल जरूर ही नजर आ जायेगा। कस्बा पाली का 9-10 वीं सदी में चन्देलकालीन राजाओं द्वारा निर्मित विश्व प्रसिद्ध नीलकण्ठेश्वर मन्दिर स्थापत्य व मूर्ति कला का बेजोड़ नमूना है। काले बलुये पत्थर पर निर्मित इस अद्वितीय त्रिमुखी महेश प्रतिमा का अद्भुत सौन्दर्य व आकर्षण देखने वालों को चमत्कृत कर देता है। इसी प्रकार समीपस्थ ग्राम दूधई के जैन मन्दिरों का वास्तुशिल्प व मूर्तियों के कारीगरों ने इतने कलात्मक ढग से पत्थर पर उकेरा है कि ऐसा लगता है कि य ... Read more »

Category: Lalitpur | Views: 327 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

ललितपुर। विकास खण्ड मड़ावरा के अति पिछडे़ ग्राम लखंजर में जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद ने सोलर लाईट का उदघाटन कर 25 गरीब व्यक्तियों को सोलर लाईटे वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सोलर लाईट का समुचित उपयोग करने का आह्वान किया। ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने सफाई कर्मी को निलम्बित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूंजीगत विकास कार्यो में क्रिटीकल गेप्स को पूरा करने के अंतर्गत सौर ऊर्जा द्वारा विद्युतीकरण योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है। इस योजना के तहत ग्राम लखंजर, पापरा, वनगुवा, बारई, गोंठरा, हीरापुर क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा। नेडा एवं संख्याधिकारी विभाग के संयुक्त रूप से संचालित इस योजना का मकसद जिले के वह दूरस्थ क्षेत्र जहा अभी तक रोशनी की किरणें नहीं पहुंच पायी है ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित कर उन्हे वैकल्पिक ऊर्जा से प्रकाशमान करना है। उन्होंने बताया कि ग्राम लखंजर वन क्षेत्र होने के कारण यहा बिजली की लाइन खींचने में परेशानी हो रही है। इसलिए इस ग्राम को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सोलर लाईट से आच ... Read more »

Category: Lalitpur | Views: 325 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

उरई (जालौन)। विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरों में छात्र छात्राओं से पर्यावरण को बचाने के लिये आगे आने का आह्वान किया गया। इसके साथ उन्हे शिक्षा का महत्व बताकर समाज सेवा की प्रेरणा दी गई।

ग्राम मिनौरा स्थित पं. घनाराम हरीराम महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में प्राचार्य शशिभूषण द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि मानव जीवन को बचाने के लिये पर्यावरण का संरक्षण करना आवश्यक हो गया है। प्रबंधक कृपाशंकर द्विवेदी ने भी संबोधित किया। रामशंकर द्विवेदी, सुमन द्विवेदी, सूर्य कुमार, डा. राम किशोर, राजेश मिश्रा उपस्थित थे। सनातन धर्म बालिका की छात्राओं ने ठड़ेश्वरी मंदिर परिसर में चल रहे शिविर में पास की मलिन बस्ती जाकर लोगों को जागरूक किया। यहीं पर चल रहे दयानंद वैदिक महाविद्यालय छात्रा इकाई के शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डा. मंजू जौहरी, डा. स्मिता जायसवाल के नेतृत्व में पूजा यादव, रोली, गरिमा, शिवानी, हिमानी, नीलम, अर्चना, वर्षा, दीपिका, सोनालिका, निशा, रुबीना, ईशा, रागिनी, दीक्षा ने परिसर की सफाई कर श्रमदान किया। लक्ष्मीचरण हुब ... Read more »

Category: Jalaun | Views: 330 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

उरई (जालौन)। महेबा ब्लाक के मुसमरिया गांव में रविवार को समर्पण जन कल्याण समिति एवं बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जन सुनवाई में दलितों को अधिकार दिलाने के शासन व प्रशासन के दावे की कलई खुल गई। इसमें महिलाओं की भूमि हकदारी, पट्टें, वरासतन इंद्राज व अवैध कब्जेदारी जैसे मुद्दों पर खुली चर्चा हुयी। सुनवाई का काम छह सदस्यीय जूरी ने किया जिसमें एक राजस्व, तीन विधि विशेषज्ञ व दो सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। आमंत्रित करने के बावजूद किसी अधिकारी के न पहुंचने से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली महिलाएं गुस्से में नजर आयीं। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर इस पर विरोध प्रकट करने की बात कही।

कार्रवाई का संचालन बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच के संयोजक कुलदीप बौद्ध ने किया। बिनौरा वैद की रामजानकी पत्‍‌नी स्व. रामबली ने बताया कि पिछले 27 वर्षो से उसकी बारह एकड़ जमीन पर गांव के दबंग का कब्जा है लेकिन प्रशासन उसकी मदद नहीं कर रहा। मुसमरिया के रामदास ने उसे 1994 में पट्टे में मिली दो एकड़ जमीन पर आज तक कब्जा न मिल पाने की शिकायत की। मुसमरिया ... Read more »

Category: Jalaun | Views: 373 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)। नगर में बने इकलौते पार्क सिटी फारेस्ट का हाल बड़ा ही बुरा है, जिसका धीरे-धीरे अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है, मगर विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है कि इस पार्क को सुंदरीकरण कराकर पर्यटक स्थल का रूप दिया जा सके।

नगर का इकलौता पार्क सिटी फारेस्ट मे कुछ वर्ष पूर्व बड़ा ही अच्छा व शांतमय वातावरण रहता था, पार्क में फव्वारा, स्ट्रीट लाइट, झूला, बैठने की उत्तम व्यवस्था व आर्टीफीशियल जानवरों के चित्र बड़े ही मनोहारी लगते थे। लोग सुबह शाम टहलने अपने परिवार के साथ जाते थे, मगर आज की स्थिति बड़ी ही दयनीय है, जहां प्रकाश के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है, स्ट्रीट लाइटें टूटी पड़ी हुई हैं, जानवरों के चित्र क्षतिग्रस्त हो गये हैं। घड़ियाल पालन के लिए बना जलगृह में घड़ियाल तो नहीं हैं, मगर उसमें एक बूंद पानी भी नहीं है। झूले व छतरी भी क्षतिग्रस्त हैं, फव्वारा व वाटरकूलर शो पीस बने हैं। लोगों को वहां पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। कैंटीन के पास लगा एक हैंडपंप ही लोगों के लिए एक सहारा है। पूरी तरह से टूट गये हैं। वर्ष 04 में पूर्व सांसद गंगाचरण राज ... Read more »

Category: Hamirpur | Views: 317 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)। संसार में जन जन में लोकप्रिय अयोध्या पति राम के चरित्र और उनकी लीलाओं को कौन नहीं जानता। चाहे इंडोनेशिया में सुप्रसिद्ध बाली रामलीला हो या नेपाल और मिथलांचल सुप्रसिद्ध रामखेलिया, दक्षिण भारत में कंबन रामायण पर आधारित राम के चरित्र का नाद गायन, वादन हो। उसमें अपने देश प्रदेश की भाषा संस्कृति को जननायक राम को आराध्य मानकर उकेरा गया है।

रचनायें प्रस्तुत की गयी हैं। इसी तरह बुंदेलखंड में भक्ति काल के आंदोलन के महान संत तुलसी की रचना रामचरित मानस को और उनके आदर्श चरित्र की अमिट छाप बुंदेलखंड में जन-जन में प्रतिष्ठित है। इस परंपरा को बुंदेलखंड में गांव-गांव में रामलीला के माध्यम से इनके उपदेशों व कथनकों की नाटय प्रस्तुति की जाती है। जो दशहरे से शुरू होकर चैत की राम नवमी तक चलती है। वैसे फसल कटने के बाद भी गांवों में रामलीला का चलन है। नाटय गायन लोक रंजन विविधताओं से भरे बुंदेलखंड में रबी की बुवाई के बाद से रामलीला का मंचन शुरू हो जाता है। जो फसल की कटाई तक बराबर चलता रहता है।

बुंदेलखंड में रामलीला के प्रति समर्पित स्वर्गीय रा ... Read more »

Category: Hamirpur | Views: 458 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

कुलपहाड़ (महोबा)। चित्रकूट धाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक की घोषणाएं नगर के लिये हवा हवाई साबित हो रही है। नेताओं की कथनी व करनी में फर्क होता है यह तो सभी जानते है। लेकिन अब प्रशासनिक अधिकारी भी ऐसी ही भाषा बोलने लगे है। नवंबर माह में कुलपहाड़ आये चित्रकूट धाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक इं रमेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुये बताया था कि नगर को रोडवेज का बड़ हल्ट स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर प्रतिदिन कम से कम पांच बसें रात्रि विश्राम करेंगी। जो सुबह चित्रकूट, बनारस, कानपुर, झांसी, लखनऊ, छतरपुर व उरई के लिये रवाना होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार जनवरी के प्रथम सप्ताह से इन्हें शुरू होना था। लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है। न ही कुलपहाड़ के सब स्टेशन को सुधारने की प्रक्रिया भी अभी शुरू नहीं हो सकी है। यहां के बस स्टैण्ड के सुंदरीकरण को भी गति नहीं दी गई है। ऐसे में निकट भविष्य में तो कम से कम क्षेत्रीय प्रबंधक की घोषणएयं पूरी होने की संभावनाएं नहीं है। नगर में रोडवेज का सब डिपो बनाये जाने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। पूर्व ब्ल ... Read more »
Category: Mahoba | Views: 333 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

कुलपहाड़ (महोबा)। राजनीतिक व प्रशासनिक स्तर पर हो रही नगर की उपेक्षा से आजिज आये नगरवासियों ने अब एक गैर राजनीतिक संगठन को गठित करने की कवायद शुरू की है। होली के पहले गठित होने जा रहे कुलपहाड़ विकास मंच के माध्यम से नगरवासी अब इसके विकास के लिए स्वयं संघर्ष करेंगे। उल्लेखनीय है कि आजादी के छह दशक बाद भी कुलपहाड़ की उपेक्षा बदस्तूर बरकरार है। सबसे बड़ा तहसील मुख्यालय होने के बाद भी नगर को अभी तक विधानसभा का दर्जा नहीं दिया गया है। इससे आहत प्रवक्ता राधेलाल यादव, कांग्रेस नेता यादवेंद्र सिंह, सपा नेता आनंद यादव, समाजसेवी मुहम्मद शाकिर, किसान नेता बलराम पटैरिया आदि ने स्थानीय समस्याओं के लिये संघर्ष करने को कुलपहाड़ विकास मंच का गठन करने की कवायद शुरू कर दी है। वह बताते हैं कि तहसील क्षेत्र में 272 गांव है। जबकि चरखारी तहसील में महज 85 गांव है इसके बावजूद चरखारी विधानसभा है। यहां अब तक डिग्री कालेज, पालीटेक्निक, आईटीआई, मंडी समिति, फायर स्टेशन जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। चुना जाने वाला विधायक बहुधा बाहरी क्षेत्र के रहे। इस कारण उन्होंने यहां के विकास को कोई तरजीह नहीं दी। सरकारी योजनाएं ... Read more »
Category: Mahoba | Views: 356 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

बांदा। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादातर अपात्र ले जाते हैं। इसमें बिचौलिये की भूमिका हमेशा से रही है। अब उनकी नजर महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना पर है। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन पहले से चौकन्ना है। पात्रों के चयन को लेकर रिवेन्यू पद्धति लागू की गयी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मायावती ने अपने जन्मदिन पर गरीबों को राहत देने के लिए महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना की शुरुआत की है। योजना में गरीबों को चिन्हित कर उन्हें तीन सौ रुपये प्रतिमाह दिये जाने का प्रावधान है। इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले (बीपीएल कार्डधारक) परिवारों के साथ-साथ ऐसे लोगों को चिन्हित किया जायेगा जिन्हें विधवा व वृद्धावस्था पेंशन और अंत्योदय योजना का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा ऐसे गरीब परिवार इसमें शामिल किये जायेंगे जो वास्तव में गरीब हैं और सरकारी योजनाओं के लाभ से पूर्णतया वंचित हैं। योजना में बिचौलियों की भूमिका को ध्यान में रख समाज कल्याण विभाग ने चयन की ऐसी पद्धति लागू की है जिसमें अपात्रों को लाभ मिलने की गुंजाइश ही नहीं बची। सर्वे की जिम्मेदारी ले ... Read more »

Category: Banda | Views: 344 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

अतर्रा (बांदा)। प्रस्तावित 132 केवी के विद्युत पावर हाउस का निर्माण शीघ्र कराये जाने की मांग व्यापार सभा ने की है। विद्युत कटौती तथा लो वोल्टेज समस्या का जिक्र कर पावर कारपोरेशन महाप्रबंधक को पत्र लिख सूचित किया है।

कस्बे में विद्युत कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग ने 132 केबी विद्युत पावर हाउस का प्रस्ताव किया था। पूर्ववर्ती विद्युत एसडीओ एसके त्रिपाठी इसके लिए काफी प्रयासरत थे। प्रस्तावित पावर हाउस मूर्त रूप ले पाता कि उनका तबादला हो गया। सपा के व्यापार सभा जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त ने महाप्रबंधक पावर कारपोरेशन को पत्र भेज बताया कि गर्मी का मौसम आ रहा है। बिजली का भीषण संकट खड़ा हो जायेगा। कस्बा विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान है। व्यापार में भी बुरा असर पड़ रहा है। जनहित में देखते हुए शीघ्र निर्माण कराया जाना आवश्यक है जिससे कस्बावासियों को विद्युत का समुचित लाभ मिल सके।

Category: Banda | Views: 476 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

चित्रकूट। महाशिवरात्रि के विशेष पर्व पर धर्म नगरी चित्रकूट में डा. राम मनोहर लोहिया द्वारा परिकल्पित राष्ट्रीय रामायण मेले के 37 वें आयोजन की शुरुआत सूबे के कैबिनेट मंत्री कुंवर बादशाह सिंह दोपहर तीन बजे करेंगे। इस मौके पर जहां देश भर से आये राम कथा के मर्मग्यों व विद्वानों का जमघट रहेगा वहीं स्थानीय लोगों के साथ ही साधू संतों का भी आगमन होगा। जहां एक तरफ मेले में चार चांद लगाने के लिये प्रदर्शनियों का लगना प्रारंभ हो चुका है वहीं बच्चों के लिये झूले आदि लगने भी चालू हो चुके हैं। पिछले तीन दिनों से पंडाल, विद्युत व लाउडस्पीकरों को लगाये जाने का काम भी जारी है।

राष्ट्रीय रामायण मेले के स्वागताध्यक्ष डा. करुणा शंकर द्विवेदी ने बताया कि सभी अखाड़ों के महंत क्षेत्र के साधू संतों के साथ दोपहर को रामघाट निर्मोही अखाड़े से अपने निशानों के साथ शोभा यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा रामघाट होते हुये डा. लोहिया सभागार में पहुंचेगी। यहां पर यात्रा का स्वागत करने के साथ ही संतों महन्तों की पूजा अर्चना की जायेगी। इसके बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर बादशाह सिंह मेले क ... Read more »

Category: Chitrakoot | Views: 488 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में चल रहे ग्रामोदय महोत्सव में गुरुवार को सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगितायें संपन्न हुई। शुक्रवार को विश्वविद्यालय अपना स्थापना दिवस मनायेगा।

ग्रामोदय महोत्सव व स्थापना दिवस समारोह के संयोजक डा. आर सी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में हवन पूजन, प्रगति प्रति वेदन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरुस्कार वितरण संबधित कार्यक्रम होंगे।

गुरुवार को विश्वविद्यालय की खेल इकाई में खेल प्रतियोगितायें संपन्न हुई। महिला कबड्डी में रामनगर बालीवाल में मेहुती की टीम विजयी रही।

Category: Chitrakoot | Views: 360 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

ApnaBundelkhand.com, Lucknow: To open up job avenues for the youths of Bundelkhand region, State Minister for Rural Development Daddu Prasad has asked his department to take the educated rural youth on board in the technical structure of schemes like Swarnjayanti Grameen Swarozgar Yojna (SGSY) and the Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Scheme (MNREGS).

The department has also been asked to train the youth in tasks pertaining to the monitoring and implementation of these schemes.

The decision is an extension of Chief Minister Mayawati’s announcement made in Jhansi on January 29, 2008, seeking the provision of vocational training to the unskilled educated youth throughout the state to make them job-ready.
 
"After the chief minister announced that unemployed youths will be turned into skilled labourers, we started vocational training programmes, with Bundelkhand being our focus area. Now, we have over 10,00 ... Read more »
Category: In the News | Views: 289 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

Free web hostinguCoz -->Copyright ApnaBundelkhand.com © 2024
Bundeli Saints

Mahakavi Balmiki

Rishi Bhardwaj

Atri Rishi

Dattatreya ji

Rishi Markandeya

Mahrishi Vedavyas

Mahakavi Kalidas

Mahakavi Tulsidas

Chanakya

Bhavbhuti

Poll
Should there be a Bundelkhand development Authority?
Total of answers: 16
Videos
Visitors
free counters
Weather
Useful Links


Share


Set as Homepage | Website Management by: ApnaBundelkhand.com team | Copyright © 2010 ApnaBundelkhand.com | Best viewed in IE6 1024x768 | Advertise with us | Disclaimer

with IP Address:18.118.93.185