Follow us on twitter Follow us on Facebook Follow us on Youtube

Home | ApnaBundelkhand.com Sitemap Contact us

Apna Bundelkhand.com
Bundeli Gaurav

Bundeli Warrior Alha Udal

Birbal-Jagirdar of Kalinjar

Maharaja Chatrasaal Bundela

Rani Durgavati

Jhansi ki Rani Laxmibai

Rashtra Kavi Maithili Sharan Gupt

Major Dhyanchand

Dr. Hari Singh Gaur

Osho Rajneesh

Mahrishi Mahesh yogi

Shri Vrindavan Lal Verma

Indiver Ji

Asgari-Bai-Dhrupad Singer

Advertisements
Website Launch
on 28.01.2010 at IIC,
New Delhi
EDITORIAL
Shri Jagannath Singh, I.A.S.(Retd.)

अपना बुंदेलखंड डॉट कॉम परिवार के सदस्यों को "रामनवमी" की शुभकामनायें। राम जिन्होंने बुंदेलखंड के चित्रकूट क्षेत्र में संकल्प लिया कि "निश्चर हीन महि करूँ , भुज उठाहि प्रण (Read More)


 
Home » Mahoba

चरखारी (महोबा)। प्रधानमंत्री सड़क योजना से क्षेत्र के विभिन्न मार्गाें का कायाकल्प हो गया है। इन सड़कों पर आवागमन की कोई सुविधा न होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। रोडवेज की बसें दौड़ने लगे तो विभागीय आय बढ़ने के साथ ही जन सामान्य को सस्ती परिवहन सेवा मिल सकती है।

चरखारी कस्बे से गोरखा तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 12 किमी की सड़क बनायी गयी है। गोरखा से कुलपहाड़ के लिए पूर्व से ही सड़क बनी है। इस मार्ग से चरखारी से कुलपहाड़ की दूरी मात्र 15 किमी रह जाती है। जबकि हाल में सूपा स्टेशन होकर कुलपहाड़ जाने में 25 किमी का सफर तय करना पड़ता है। चरखारी से गोरखा कुलपहाड़ होकर नौगांव बस सेवा शुरू करने से डिपो की आय में वृद्धि के साथ ही लोगों को भारी सुविधा मिल सकती है। यहां से कुलपहाड़ होकर पनवाड़ी हरपालपुर भी बस चलायी जा सकती है। रिवई से कबरई मार्ग बन जाने से मुस्करा कबरई बस सेवा शुरू कर भी रोडवेज जन सेवा के साथ ही अपनी आय बढ़ा सकता है। इसी तरह चरखारी से सूपा होकर श्रीनगर व छतरपुर बस सेवा चलायी जा सकती है। इससे इलाके के हजारों रेल यात्रियों को सूपा ... Read more »

Category: Mahoba | Views: 339 | Added by: Ravi | Date: 18.02.2010 | Comments (0)

महोबा। अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन में विविध विधाओं के आधा दर्जन से ज्यादा विद्वानों को सम्मानित किया जायेगा। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के दर्जनों ख्याति प्राप्त संगीतज्ञ अपना हुनर दिखायेंगे। किशोर मंच का यह 24वां अखिल भारतीय आयोजन है।

बुंदेली साहित्य के साथ ही लोक परंपराओं का संरक्षण-संब‌र्द्धन कर रहा किशोरमंच आश्रम पद्धति विद्यालय के जरिये विभिन्न विधाओं के संगीतज्ञों की नयी नर्सरी तैयार कर रहा है। छात्रों को विद्वानों से प्रेरणा मिले इसके लिए हर वर्ष इन्हीं दिनों अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। 20 फरवरी से शुरु हो रहे इस कार्यक्रम में आध्यात्म मानस प्रवचन आदि के साथ ही संगीत की विधाओं का समागम होगा। खास बात यह है कि इस क्षेत्र के विभिन्न प्रांतों के विभिन्न विद्वानों को संस्था सम्मानित भी करेगी। संस्था के निदेशक नवल महाराज बताते है कि प्रथम दिन ग्वालियर के रमेश उपाध्याय को उनके ज्योतिष ज्ञान के लिए मनिया देव सम्मान से नवाजा जायेगा। 21 फरवरी को शास्त्रीय संगीत के विविध आयोजनों के बाद लखनऊ के भगत सिंह यादव क ... Read more »

Category: Mahoba | Views: 376 | Added by: Ravi | Date: 18.02.2010 | Comments (0)

महोबा। दो दिन की वर्षा लाखों किसानों को तबाह कर गयी। खेतों में पूरी तरह बिछ गयी फसलों से बीज बहुरने की उम्मीद भी नहीं रही। कर्जदार सैकड़ों किसान तंगहाली में बेटी के हाथ पीले करने की चिंता में बेजार है। लहलहाती फसल देख बेटी की शादी तय कर दी थी। सारी उम्मीदें बिखर गई। अब तय तिथि में शादी करें तो कैसे।

बीते छह साल से यहां जारी प्रकृति प्रकोप किसी न किसी रूप में किसानों को जानलेवा साबित हो रहा है। इस वर्ष नवंबर में ठीकठाक वर्षा से रबी की फसल में बेहतर उत्पादन की उम्मीद थी। बैंक और साहूकारों के कर्ज में दबे किसानों ने यह फसल देख तरह-तरह के अरमान संजोये थे। सैकड़ों ने इसी की दम पर बेटी की शादी ठान ली। दो दिन तेज हवा के साथ बारिश क्या हुई किसानों के लहलहाते अरमान चकनाचूर हो गये। पनवाड़ी विकासखंड के सलारपुरा निवासी लालता ने पांच एकड़ में विभिन्न फसलें बोई थी। अप्रैल में उसे बेटी की शादी करनी है। खेत में फसलों की बदहाली देख वह विक्षिप्त सा हो गया है। यही हाल स्योढ़ी के धर्मपाल का है। छह एकड़ खेत में लगभग पक चुकी फसल बर्बाद होने से जून में प्रस्तावि ... Read more »

Category: Mahoba | Views: 348 | Added by: Ravi | Date: 15.02.2010 | Comments (0)

महोबा। अंधता निवारण महज स्वयं सेवी संस्थाओं पर आश्रित है। दस साल पहले बेहतर चल रहा नेत्र चिकित्सालय अब शोपीस बनकर रह गया है। जिला चिकित्सालय में नेत्र सहायकों की भारी फौज है। आपरेशन करने वाले कुशल चिकित्सक के अभाव में यहां के हजारों लोग पड़ोसी जिलों की शरण लेने को मजबूर है।

दस साल पहले मुख्यालय में बेहतर नेत्र चिकित्सालय हुआ करता था। जिला चिकित्सालय विकसित होने के बाद इसमें न जाने क्या नजर लगी कि अब भवन के अलावा यहां चिकित्सा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं रह गई। जिला चिकित्सालय में प्राय: चिकित्सकों का टोटा बना रहता है। इसके चलते अंधता निवारण अभियान महज स्वयंसेवी संस्थाओं तक सिमट कर रह गया है। कार्यक्रम प्रभारी डा लाखन सिंह मानते है कि यहां लंबे समय से नेत्र सर्जन की तैनाती नहीं हुई है। वर्तमान में तैनात एआर मिश्रा लेंस प्रत्यारोपण नहीं कर पाते। इस कारण नेत्र रोगियों को आपरेशन के लिये स्वयं सेवी संगठनों पर आश्रित रहना पड़ता है। वह बताते है कि सीताराम मेमोरियल नेत्र सोसाइटी इलाहाबाद, लोकार्पण संस्थान महोबा, सतगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट व ... Read more »

Category: Mahoba | Views: 333 | Added by: Ravi | Date: 15.02.2010 | Comments (0)

कुलपहाड़ (महोबा)। चित्रकूट धाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक की घोषणाएं नगर के लिये हवा हवाई साबित हो रही है। नेताओं की कथनी व करनी में फर्क होता है यह तो सभी जानते है। लेकिन अब प्रशासनिक अधिकारी भी ऐसी ही भाषा बोलने लगे है। नवंबर माह में कुलपहाड़ आये चित्रकूट धाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक इं रमेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुये बताया था कि नगर को रोडवेज का बड़ हल्ट स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर प्रतिदिन कम से कम पांच बसें रात्रि विश्राम करेंगी। जो सुबह चित्रकूट, बनारस, कानपुर, झांसी, लखनऊ, छतरपुर व उरई के लिये रवाना होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार जनवरी के प्रथम सप्ताह से इन्हें शुरू होना था। लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है। न ही कुलपहाड़ के सब स्टेशन को सुधारने की प्रक्रिया भी अभी शुरू नहीं हो सकी है। यहां के बस स्टैण्ड के सुंदरीकरण को भी गति नहीं दी गई है। ऐसे में निकट भविष्य में तो कम से कम क्षेत्रीय प्रबंधक की घोषणएयं पूरी होने की संभावनाएं नहीं है। नगर में रोडवेज का सब डिपो बनाये जाने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। पूर्व ब्ल ... Read more »
Category: Mahoba | Views: 333 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

कुलपहाड़ (महोबा)। राजनीतिक व प्रशासनिक स्तर पर हो रही नगर की उपेक्षा से आजिज आये नगरवासियों ने अब एक गैर राजनीतिक संगठन को गठित करने की कवायद शुरू की है। होली के पहले गठित होने जा रहे कुलपहाड़ विकास मंच के माध्यम से नगरवासी अब इसके विकास के लिए स्वयं संघर्ष करेंगे। उल्लेखनीय है कि आजादी के छह दशक बाद भी कुलपहाड़ की उपेक्षा बदस्तूर बरकरार है। सबसे बड़ा तहसील मुख्यालय होने के बाद भी नगर को अभी तक विधानसभा का दर्जा नहीं दिया गया है। इससे आहत प्रवक्ता राधेलाल यादव, कांग्रेस नेता यादवेंद्र सिंह, सपा नेता आनंद यादव, समाजसेवी मुहम्मद शाकिर, किसान नेता बलराम पटैरिया आदि ने स्थानीय समस्याओं के लिये संघर्ष करने को कुलपहाड़ विकास मंच का गठन करने की कवायद शुरू कर दी है। वह बताते हैं कि तहसील क्षेत्र में 272 गांव है। जबकि चरखारी तहसील में महज 85 गांव है इसके बावजूद चरखारी विधानसभा है। यहां अब तक डिग्री कालेज, पालीटेक्निक, आईटीआई, मंडी समिति, फायर स्टेशन जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। चुना जाने वाला विधायक बहुधा बाहरी क्षेत्र के रहे। इस कारण उन्होंने यहां के विकास को कोई तरजीह नहीं दी। सरकारी योजनाएं ... Read more »
Category: Mahoba | Views: 357 | Added by: Ravi | Date: 12.02.2010 | Comments (0)

महोबा। सरकारी रोजगार योजनाओं से हौले-हौले जिले की औद्योगिक तस्वीर बदल रही है। खादी ग्रामोद्योग ने बीते एक साल में 80 लोगों को ऋण स्वीकृत कर उन्हें विभिन्न रोजगारों से जोड़ा है। यद्यपि कोई अहम औद्योगिक इकाई स्थापित नहीं हो सकी। फिर भी टैंपो, आटा चक्की और आयल मिल के लिये ऋण ले विकास की धारा से जुड़ने की कवायद जारी है।

खादी ग्रामोद्योग के जिला प्रबंधक एके शर्मा बताते है कि जारी वित्तीय वर्ष में उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत 74 लाभार्थियों को ऋण देने का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष सभी 74 की पत्रावलियां स्वीकृत कर उन्हें ऋण उपलब्ध करा दिया गया है। इस योजना में अधिकतम पांच लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है। बावजूद इसके ज्यादातर मामले ट्रैक्सी के लिये ऋण लेने के है। तमाम लोगों ने इस धन से आटा चक्की और आयल मिल भी लगाई है। दूसरी अहम योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन की है। इसके तहत निर्धारित लक्ष्य 14 के सापेक्ष 11 पत्रावलियां स्वीकृत की गई। इसमें छह लोगों को ऋण राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। उद्योगों की स्थापना का क्रम जारी है। इस योजना में ... Read more »

Category: Mahoba | Views: 332 | Added by: Ravi | Date: 03.02.2010 | Comments (0)

कुलपहाड़ (महोबा)। जिनके अंदर लगन होती है उनके लिये घर का आंगन भी खेत और नर्सरी बन जाता है। आप मानें या न मानें लेकिन गोविंद सिंह के घर पर आप यह अजूबा देख सकते है। उनके घर में चना, गन्ना, पपीता से लेकर गुलाब गुलदाउदी की दसियों किस्में महका रही है। उन्होंने एक दो नहीं बल्कि दो सौ से अधिक शो प्लांट लगा रखे है।

इसे गोविंद सिंह का प्रकृति प्रेम कहें या फिर उनके व्यक्तित्व का हिस्सा। गोविंद वर्तमान में जूनियर हाईस्कूल सिरमौर में प्रधानाध्यापक है। हाईस्कूल से लेकर बीएससी या फिर बीटीसी या बीएड गोविंद हमेशा अव्वल रहे है। बेहद गरीबी में पले बढ़े गोविंद ने इसे कभी अपनी कमजोरी नहीं बनाया। बल्कि शिक्षा को अपना संबल बनाया। अध्ययन उनकी साधना रहा है इसको इसी तथ्य से समझा जा सकता है कि ग्रेजुएशन हो या फिर बीटीसी बीएड उन्होंने पूरा विद्यार्थी जीवन कुर्ता पायजामा में गुजारा। वे कालेज भी कुर्ता पहनकर जाते थे। गोविंद ने आंगन में अंगूर, अमरूद, संतरा व रतालू से लेकर बैंगन, टमाटर आलू सब कुछ उगा रखा है। उनके यहां दस प्रकार के गुलाब, 15 प्रकार के गुलदाउदी लगे है। ज ... Read more »

Category: Mahoba | Views: 397 | Added by: Ravi | Date: 03.02.2010 | Comments (0)

महोबा। लगातार कई वषरें से पड़े सूखे ने कृषि व्यवस्था को तहस नहस कर दिया था अब किसानों को खेती से उम्मीद पर कृषि कर्मचारी रोड़ा बने हुए है। किसानों ने विभाग द्वारा दी जा रही योजनाओं मे पैसा मांगने व घटिया किस्म के स्प्रिंकलर सेट लेने के लिए मजबूर करने की शिकायत मुख्य मंत्री से की है।

विकास खंड चरखारी के सैकड़ों कृषकों ने प्रदेश की मुख्य मंत्री से कृषि विभाग द्वारा योजनाओं के लाभ के लिए पैसा मांगने की शिकायत की है। सोहजना के बाबूलाल, हेमराज, सीताराम, तारारानी, करहरा खुर्द के बंशी,बलराम सहित सैकड़ों कृषकों ने शिकायती पत्र में बताया कि कृषि विभाग के कर्मचारी अधिकार पत्र देने में हीलाहवाली कर रहे है। निजी स्वार्थ के चलते घटिया किस्म के स्पि्रंकलर सैट लेने को मजबूर किया जा रहा है। वही गांव काकुन के कृषक जगदीश, लखनलाल, रामगोपाल ने कहा कि अधिकार पत्र मांगने पर किसान सहायक भगा देता है। सस्ते स्प्रिंकलर सैट खरीदने के लिए किसानों पर दबाव बनाया जा रहा है। कृषकों के अधिकार पत्र स्प्रिंकलर कंपनियों को दे दिये है। ऐसे में नकली स्प्रिंकलर खरीदना मजबूरी बन गया है। कृषको ... Read more »

Category: Mahoba | Views: 366 | Added by: Ravi | Date: 27.01.2010 | Comments (0)

महोबा। वह भी एक दौर था जब गणतंत्र का पहला पर्व मनाने को पूरा देश खुशी से झूम उठा। लहराते हुए तिरंगे के साथ घर-घर राष्ट्रगान का उद्घोष गूंज रहा था। 93 साल के पूर्व विधायक बाबूलाल तिवारी की आंखों में अब भी वह मंजर एकदम ताजा है। वह कहते हैं अब क्या, बस फर्ज अदायगी ही होती है। राष्ट्र प्रेम का वह जज्बा तो गुजरे जमाने की बात हो गया है। अब न देश के प्रति वह समर्पण रहा और न वह उत्साह।

गणतंत्र के पहले उत्सव की चर्चा करते हुए 93 साल की आयु पार कर चुके पूर्व विधायक बाबूलाल तिवारी की आंखें छलछला उठती हैं। कहते हैं स्वाधीनता सेनानियों के राष्ट्रभक्ति पूर्ण बलिदान व आम आदमी में आजादी मिलने व अपना स्वयं संविधान लागू होने की जो खुशी थी उसे शब्दों में बांध पाना संभव नहीं है। हर घर में न केवल तिरंगा फहरा रहा था अपितु बच्चे बूढ़े सभी राष्ट्रगान को आत्मसात करने को बेताब थे। लगता था हर घर में दीवाली है। वह कहते हैं कि अब लोग गणतंत्र दिवस में केवल औपचारिकता निभाते है। समाज देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों के बलिदान को भूलते जा रहा है। समाज क्षेत्रवाद, जातिवाद ... Read more »

Category: Mahoba | Views: 340 | Added by: Ravi | Date: 27.01.2010 | Comments (0)

1 2 »
Free web hostinguCoz -->Copyright ApnaBundelkhand.com © 2024
Bundeli Saints

Mahakavi Balmiki

Rishi Bhardwaj

Atri Rishi

Dattatreya ji

Rishi Markandeya

Mahrishi Vedavyas

Mahakavi Kalidas

Mahakavi Tulsidas

Chanakya

Bhavbhuti

Poll
Should there be a Bundelkhand development Authority?
Total of answers: 16
Videos
Visitors
free counters
Weather
Useful Links


Share


Set as Homepage | Website Management by: ApnaBundelkhand.com team | Copyright © 2010 ApnaBundelkhand.com | Best viewed in IE6 1024x768 | Advertise with us | Disclaimer

with IP Address:18.188.178.57