अपना बुंदेलखंड डॉट कॉम परिवार के सदस्यों को "रामनवमी" की शुभकामनायें। राम जिन्होंने बुंदेलखंड के चित्रकूट क्षेत्र में संकल्प लिया कि "निश्चर हीन महि करूँ , भुज उठाहि प्रण (Read More)
महोबा। अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन में विविध
विधाओं के आधा दर्जन से ज्यादा विद्वानों को सम्मानित किया जायेगा। इस चार
दिवसीय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के दर्जनों ख्याति
प्राप्त संगीतज्ञ अपना हुनर दिखायेंगे। किशोर मंच का यह 24वां अखिल भारतीय
आयोजन है।
बुंदेली साहित्य के साथ ही लोक परंपराओं का संरक्षण-संबर्द्धन कर रहा
किशोरमंच आश्रम पद्धति विद्यालय के जरिये विभिन्न विधाओं के संगीतज्ञों की
नयी नर्सरी तैयार कर रहा है। छात्रों को विद्वानों से प्रेरणा मिले इसके
लिए हर वर्ष इन्हीं दिनों अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन का आयोजन किया जाता
है। 20 फरवरी से शुरु हो रहे इस कार्यक्रम में आध्यात्म मानस प्रवचन आदि
के साथ ही संगीत की विधाओं का समागम होगा। खास बात यह है कि इस क्षेत्र के
विभिन्न प्रांतों के विभिन्न विद्वानों को संस्था सम्मानित भी करेगी।
संस्था के निदेशक नवल महाराज बताते है कि प्रथम दिन ग्वालियर के रमेश
उपाध्याय को उनके ज्योतिष ज्ञान के लिए मनिया देव सम्मान से नवाजा जायेगा।
21 फरवरी को शास्त्रीय संगीत के विविध आयोजनों के बाद लखनऊ के भगत सिंह
यादव को शास्त्री गायन में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मंचाअलंकार सम्मान
दिया जायेगा। 22 फरवरी को लोक गायन भजन और गजल का अनूठा संगम गंगा, जमुनी
संस्कृति की धारा प्रवाहित करेगा। इसी के साथ विमला सोनी छत्तीसगढ़ व ललता
तिवारी स्योड़ी को अखिल भारतीय गंदर्भ महाविद्यालय बम्बई से संगीत शिरोमणि
की उपाधि मिलने पर लोककला वारिध सम्मान से नवाजा जायेगा। इसीक्रम में 22
फरवरी को ब्रजरास मयूर नृत्य कविता पाठ आदि कार्यक्रम होगे। इस दिन दतिया
के डा आरके गुप्ता को जगनिक सम्मान व गुरसराय की पूजा तोमर तथा इलाहाबाद
के डा रामजी मिश्र को अमरेश कवि सम्मान से विभूषित किया जायेगा। अनुमान है
कि संगीत के इस विशाल आयोजन में पड़ोसी जिलों के संगीतज्ञों की भारी भीड़
उमडे़गी।