Bundeli Gaurav |
|
Advertisements |
|
Website Launch on 28.01.2010 at IIC, New Delhi |
|
EDITORIAL |
Shri Jagannath Singh, I.A.S.(Retd.) |
अपना बुंदेलखंड डॉट कॉम परिवार के सदस्यों को "रामनवमी" की शुभकामनायें। राम जिन्होंने बुंदेलखंड के चित्रकूट क्षेत्र में संकल्प लिया कि "निश्चर हीन महि करूँ , भुज उठाहि प्रण (Read More)
|
|
|
|
|
|
Home » Jhansi
झांसी। नार्वे के प्रधानमंत्री जेन्स
स्टॉल्टेन बर्ग एवं उनके साथ तेरह सदस्यीय दल ने रमपुरा गांव में
विद्युत्तीकरण के लिये लगाये गये सोलर प्लांट का निरीक्षण किया और
ग्रामीणों के घरों में प्लांट से बनी उर्जा से जलाये जा रहे विद्युत
उपकरणों को देखा। प्लांट की सफलता पर उन्होंने कम्पनी, स्थानीय प्रशासन
एवं ग्रामीणों के प्रति प्रशन्नता जाहिर की।
भारत में ग्रामीण विद्युत्तीकरण की परियोजना पर कार्य कर रही नार्वे
की स्काटेक सोलर एवं वित्तीयन भारत द्वारा जिले के बड़ागांव विकास खण्ड की
पहलगुवां पंचायत के रमपुरा गांव में 50 लाख की लागत से तैयार किये गये
प्लांट के निरीक्षण उपरांत आयोजित सभा में प्रधानमंत्री नार्वे ने कहा कि
इस प्लांट को उदाहरण के तौर पर लगाया गया था। प्लांट की सफलता वह नार्वे
में जाकर बतायेंगे। उन्होंने कहा कि नार्वे की तकनीकी एवं भारत की उर्जा
के मिलने से प्लांट की सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि नार्वे में
क्षमता तो अधिक है, लेकिन सूर्य उर्जा की उपलब्धता कम है। नर्वे की
अपेक्षा भारत में उर्जा पांच गुनी अधिक है। उन्होंने बताया कि सभी
प्राइवेट कम
...
Read more »
|
झांसी। प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम की दीपशिखा वीरागना महारानी लक्ष्मी
बाई के शौर्य व बलिदान के मूक साक्षी ऐतिहासिक किले में प्रदेश के
राज्यपाल बीएल जोशी ने अपनी पत्नी के साथ भ्रमण कर अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते
वीरगति को प्राप्त मोतीबाई, खुदा बख्श, गुलाम गौस खा की मजारों पर
पुष्पाजलि अर्पित की।
किले में पंचमहल के निकट राज्यपाल व उनकी पत्नी की अगवानी इन्दुधर
द्विवेदी अधीक्षण पुरातत्व विद् भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण लखनऊ मण्डल,
संजय सिंह सहायक पुरातत्व विद्, आरएन सिंह संरक्षण सहायक ने की। इस दौरान
राज्यपाल ने सपत्नीक पंचमहल का भ्रमण किया और वह स्थल देखा जहा से वीरागना
ने घोड़े के साथ छलाग लगाई थी। झण्डेवाली बुर्ज से शहर को निहारा और
जानकारिया हासिल कीं।
वह फासी गृह की तरफ भी गए व जनरल ह्यूरोज प्वाइट को देखा। गुर्ज से ही
उन्होंने कड़क बिजली तोप को निहारा और किले के अन्य हिस्सों का विहगम अवलोकन
किया। इस दौरान वह शकर व गणेश भगवान के मन्दिरों में तो नहीं जा सके,
किन्तु वापसी में वीरागना की फौज के तोपची खुदा बख्श, गुलाम गौस खा व मोती
बाई की मजारों
...
Read more »
|
झांसी। तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान इतिहास रचते हुये झाँसी नगर
निगम ने स्वीडन की गोटलैण्ड नगर पालिका से करार कर महिला सशक्तिकरण की
दिशा में काम करने की ठानी है। स्वीडन से आये चार सदस्यीय महिला
प्रतिनिधिमण्डल से इस करार पर आज निगम के मेयर ने हस्ताक्षर किये।
स्वीडन की इन महिला प्रतिनिधियों में शामिल ऐलिजाबेथ, मोनिका, कैटरीना व
ब्रिगेता ने बताया कि वे सभी अलग-अलग पेशे से जुड़ी है, लेकिन महिला
सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है और गोटलैण्ड नगर पालिका उनके इस काम
में पूरा सहयोग कर रही है। नगर निगम की ओर से मेयर डॉ. बी. लाल ने
हस्ताक्षर करने के पूर्व इन प्रतिनिधियों का नगर आयुक्त जे.पी. चौरसिया, उप
सभापति जुगल किशोर शिवहरे, पूर्व उप सभापति अजय चन्द्र श्रीवास्तव व
पार्षदों श्रीमती आशा राजपूत, श्रीमती क्रांति छत्रपाल, विकास खत्री,
कन्हैया कपूर, महेश गौतम, सिद्धार्थ अहिरवार, फूलचन्द्र द्विवेदी, संतोष
कुशवाहा आदि के साथ स्वागत किया। इस दौरान डब्ल्यू. डब्ल्यू. एच. आई. के
रमाकान्त वर्मा ने महिला सशक्तिकरण के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
स्वीडन के
...
Read more »
|
झांसी। बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के
अध्यक्ष राजा बुन्देला ने बताया कि बुन्देलखण्ड राज्य के प्रस्ताव हेतु
उत्तर प्रदेश विधान सभा के शुरू होने वाले सत्र में मुख्यमंत्री मायावती
पर दबाव बनाएंगे और मध्य प्रदेश के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से
मिलेंगे।
उन्होंने आरपार की लड़ाई हेतु उग्र आदोलन छेड़ने के पूर्व जनता को
मानसिक रूप से तैयार कर उसका विश्वास जीतने पर बल देते हुए बताया कि फरवरी
में ओरछा में बुमुमो की किसान महापंचायत आदोलन का स्वरूप तय करेगी। इसमें
पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, चौधरी अजित सिंह, अमर सिंह, अभिनेता
मनोज तिवारी, रवि किशन भी भाग लेंगे।
बुन्देला ने रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के बुन्देलखण्ड राज्य
आदोलन के लिए सभी संगठनों के एका के प्रयासों का स्वागत करते हुए कहा कि
वह सबके साथ है और जिसे जनता तय कर दे ,वही नेतृत्व करे। वह साझा मंच के
लिए कुर्बानी देने को तैयार है। उन्होंने चित्रकूट से खजुराहो तक की पद
यात्रा की चर्चा करते हुए दावा किया कि तेलंगाना पर 28 जनवरी को सरकार
निर्णय लेने वाली है। विदर्भ में आन्दोलन जोर पकड़ चुका ह
...
Read more »
|
झांसी। शहर में मेडिकल स्टोर संचालक 95
प्रतिशत दवायें बिना बिलों के धड़ल्ले से बेच रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग
के पास न तो इस प्रवृत्ति को रोकने के लिये कोई कार्ययोजना है और न ही
लोगों को जागरूक करने के लिये।
हर क्षेत्र की तरह दवा के क्षेत्र में भी माफिया सक्रिय है। बड़े
पैमाने पर नकली दवायें पकड़ी गयी है। कई बार मेडिकल स्टोर्स में छापे पड़ते
है। दवाओं के नमूने जब्त कर परीक्षण के लिये भेजे जाते है। शहर में खुले
सैंकड़ों मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से लाखों की दवाओं की बिक्री होती है,
लेकिन कोई भी मरीज अथवा खरीददार को बिल देने की जेहमत नहीं उठाता, जबकि
नियमानुसार बिल ग्राहक को देना चाहिये। लोग भी इस दिशा में जागरूक नहीं
है। यही कारण है कि मेडिकल स्टोर्स के संचालक इसका भरपूर फायदा उठाते हैं
और मनमाने दामों पर दवाओं को बेचने में गुरेज नहीं करते। जाहिर सी बात है
कि दवा की खरीददारी में लोग उसके दामों को लेकर भी नुक्ताचीनी नहीं करते।
बिल न लेने की लोगों की आदत का फायदा नकली व एक्सपायर्ड डेट की दवाओं
को बेचकर भी उठाया जा रहा है। जाहिर सी बात है कि जब बिल नहीं
...
Read more »
|
झांसी। बहुत जोर-शोर से कराया गया था कुओं
का सर्वे। अपेक्षाकृत तेजी से तैयार की गयी थी चिह्नित किये गये कुओं की
प्रोजेक्ट रिपोर्ट, लेकिन आठ माह के सफर के बाद भी यह प्रोजेक्ट अभी भी
अधर में लटका है। जाहिर है यदि जल्द शासन स्तर पर इस पर कोई निर्णय नहीं
होता है, तो आने वाले गरमी के मौसम में फिर से पीने के पानी के लिये दो-दो
हाथ करने होंगे।
शहर की बात करे, तो अधिकांश कुओं का अस्तित्व गायब हो चुका है। कई
कुयें तो ऐसे है, जिन्हे जमीन व्यवसायियों ने उन्हे भरकर या तो उस पर
कॉलोनी की सड़क बना दी या फिर प्लॉट के रूप में बेच दिया। शहर के प्राचीन
चौपड़ों की भी यही स्थिति है। कई क्षेत्र ऐसे है, जहां कुछ वर्षो पूर्व तक
कुयें और बावड़ियां हुआ करती थीं, लेकिन हाल के कुछ वर्षो में धड़ाधड़ हुयी
प्लॉटिंग में इनका नामोनिशान समाप्त हो चुका है। नगर निगम में दर्ज आंकड़ों
के अनुसार शहर में 600 से भी अधिक कुयें है, लेकिन जब जल संस्थान ने इन
कुओं का सर्वे कराया ,तो इनकी संख्या मात्र 542 निकली।
यह सर्वे गत वर्ष अप्रैल-मई के माह में उस समय हुआ था, जब शहर में
पीने के पानी की किल
...
Read more »
|
झांसी। राष्ट्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान
केन्द्र के निदेशक डा. एसके ध्यानी के अनुसार सामान्य से आधी वर्षा होने
पर भी उचित जल संरक्षण के द्वारा पानी की उपलब्धता वर्ष पर्यन्त सुनिश्चित
की जा सकती है। उन्होंने बताया कि गढ़कुण्डार-डाबर मॉडल को अपना कर कृषि
उत्पादन को स्थिर व कृषि वानिकी से कुल उत्पादन बढ़ा कर पलायन की समस्या
को रोका जा सकता है।
गढ़कुण्डार परियोजना के नोडल अधिकारी डा. आरके तिवारी का विचार है कि
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन व कृषिवानिकी
द्वारा बुन्देलखण्ड को विषम एवं अस्थिर जलवायु दशा में भी हरा-भरा रखा जा
सकता है। गौरतलब है कि सूखे से निपटने के लिए एनआरसीएएफ ने निवाड़ी तहसील
स्थित गढ़कुण्डार-डाबर में नवम्बर 05 से जल समेट परियोजना पर कार्य शुरू
किया था। इसके परिणाम उत्साहबर्द्धक रहे।
बताया गया कि जल समेट में मई 06 में 105 कुएं सूखे थे और 2 में औसतन
0.69 मी जल स्तर था। वर्ष 07 में जल स्तर और गिर गया और दोनों कुओं में
0.37 मी औसत पानी बचा था। वर्ष 07 में जल समेट क्षेत्र में 150 गैवियन, 8
चेकडैम,
...
Read more »
|
झांसी। केन्द्र सरकार द्वारा लक्षित
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की रेखा
से नीचे जीवन यापन करने वालों को मिलने वाले लाभों की जानकारी देने व उनके
अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए प्रचार अभियान छेड़ने की कवायद शुरू
कर दी गई है।
गौरतलब है कि गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल व
अंत्योदय कार्डधारकों को सस्ता गेहू, चावल, शक्कर, मिट्टी का तेल उपलब्ध
कराया जाता है। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अज्ञानता के शिकार
गरीब अपने हक से वंचित है। उन्हे पता ही नहीं है कि उनके हिस्से को कोई
हड़प रहा है। इस स्थिति में सुधार लाने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के
अन्तर्गत प्रचार अभियान हेतु प्रत्येक जिले को धनराशि स्वीकृत की गई है।
योजना के तहत झासी मण्डल को 37,700 रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
इसमें जिला झासी में 12,600, जालौन में 15,600, ललितपुर में 9500 रुपए दिए
गए है। इस राशि को जागरुकता अभियान संचालित करने हेतु प्रदर्शनी, लोक
नाटय, नुक्कड़ नाटक आदि विधाओं व दीवार लेखन आदि में संयुक्त रूप से उपयोग
किया
...
Read more »
|
झांसी। झाँसी-खजुराहो मार्ग पर नयी ट्रेन चलाने की तैयारियां की जा रही है। इसके लिये बोर्ड का प्रस्ताव भेजा जायेगा।
रेलवे ने बीते वर्ष खजुराहो को रेलवे के मानचित्र पर लाने के लिये
महोबा-खजुराहो रेलमार्ग को चालू किया था। करीब 65 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग
पर अभी पैसेंजर गाड़ी व यूपी संपर्क क्रान्ति एक्सप्रेस संचालित हो रही है।
हालांकि उद्घाटन समारोह के दौरान तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने
विदेशी पर्यटकों को दिल्ली से सीधे खजुराहो की यात्रा के लिये इस मार्ग पर
शताब्दी एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की थी, लेकिन उस पर आज तक अमल नहीं हो
पाया है। यही कारण है कि खजुराहो जाने वाले यात्री आज भी रेलमार्ग का
उपयोग कम ही कर रहे है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि वर्तमान में जो
दोनों ट्रेनें संचालित हो रही है वे महोबा तक जाती है। इसके बाद वहां इंजन
बदलने के बाद उन्हें दूसरे मार्ग पर भेजा जाता है। यूपी संपर्क क्रान्ति
एक्सप्रेस में दिल्ली से छह डिब्बे खजुराहो के लिये लगाये जाते है।
जानकारों का कहना है कि झाँसी या दिल्ली से खजुराहो के लिये सीधे जाने
वाली सुपरफास्
...
Read more »
|
झांसी। लोक अदालत में 560 वादों का निस्तारण
किया गया। इसमें मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम के पांच वादों का निस्तारण कर
पीड़ित पक्ष को 5.29 लाख रुपए प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। साथ ही 527 लघु
आपराधिक वादों का निस्तारण कर 72,065 रुपए अर्थदण्ड के रूप में वसूले गए।
दीवानी न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान
में आयोजित लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण वीरेन्द्र विक्रम सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम लखन
बिलगैंया, सचिव गौरी शंकर दुबे, संयुक्त सचिव चन्द्र प्रकाश शर्मा समेत
अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, अधिवक्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लोक अदालत में मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम व लघु आपराधिक मामलों के साथ चार
भरण पोषण व चार वैवाहिक वादों का निस्तारण भी किया गया। भारतीय
उत्तराधिकार अधिनियम के तीन व 17 राजस्व वाद भी सुलझाए गए। लोक अदालत में
जनपद न्यायाधीश के साथ प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय एसडी पालीवाल,
अपर जिला जज कक्ष संख्या
...
Read more »
|
|
|
|
Bundeli Saints |
|
Visitors |
|
Share
|