अपना बुंदेलखंड डॉट कॉम परिवार के सदस्यों को "रामनवमी" की शुभकामनायें। राम जिन्होंने बुंदेलखंड के चित्रकूट क्षेत्र में संकल्प लिया कि "निश्चर हीन महि करूँ , भुज उठाहि प्रण (Read More)
उरई (जालौन)। सिरसा कलार थाने में
फरियादियों के साथ बदसलूकी की शिकायतों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने वहां
औचक निरीक्षण किया। डयूटी में लापरवाही को लेकर उन्होंने कई पुलिस
कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। थाने में तैनात एक मुंशी को तत्काल प्रभाव
से निलंबित कर दिया गया। सिरसा कलार थाने के बाद पुलिस कप्तान ने कुठौंद
थाने का निरीक्षण किया। यहां की कंझारी पुलिस चौैकी इंचार्ज के खिलाफ सबसे
ज्यादा शिकायतें मिल रही थीं। एसपी ने चौकी इंचार्ज की लताड़ लगाकर उसे
चेतावनी नोटिस जारी किया।
पुलिस अधीक्षक प्रेम गौतम ने सिरसा कलार थाने का औचक निरीक्षण किया।
यहां रिपोर्ट दर्ज कराने आये पीड़ितों के साथ उगाही और बदसलूकी की शिकायतें
मिल रही थीं। दायित्व के निर्वहन में बेपरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों
को चिह्नित करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाने में सभी की क्लास ली। सबसे
ज्यादा शिकायतें मुंशी वृंदावन की मिल रहीं थीं। उसे तत्काल प्रभाव से
उन्होंने निलंबित कर दिया। अन्य पुलिस कर्मियों को उन्होंने कार्यशैली में
सुधार करने की हिदायत दी। सिरसा कलार थाने का निरीक्षण करने के बाद पुलिस
अधीक्षक ने कुठौंद थाने का औचक निरीक्षण किया। कुठौंद में कंझारी चौकी के
इंचार्ज जाहर सिंह की सबसे ज्यादा शिकायतें सामने आई लिहाजा अपनी लचर
कार्यशैली की वजह से उन्हें एसपी की नाराजगी का सामना करना पड़ा। पुलिस
अधीक्षक ने बताया कि जाहर सिंह को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतों के मद्देनजर एक दो हेड मुहर्रिरों का तबादला
भी किया जाएगा।