Bundeli Gaurav |
|
Advertisements |
|
Website Launch on 28.01.2010 at IIC, New Delhi |
|
EDITORIAL |
Shri Jagannath Singh, I.A.S.(Retd.) |
अपना बुंदेलखंड डॉट कॉम परिवार के सदस्यों को "रामनवमी" की शुभकामनायें। राम जिन्होंने बुंदेलखंड के चित्रकूट क्षेत्र में संकल्प लिया कि "निश्चर हीन महि करूँ , भुज उठाहि प्रण (Read More)
|
|
|
|
|
|
Home » Panna
खजुराहो। नगर पंचायत खजुराहो के अध्यक्ष और सीएमओ सहित पन्ना जिले के नगर पालिका
पदाधिकारी दक्षिण भारत के सात दिवसीय भ्रमण पर जाएंगे।
जानकारी के अनुसार
सागर संभाग के पन्ना और खजुराहो के अध्यक्ष और सीएमओ का एक सप्ताह के लिए दक्षिण
भारत का टूर तैयार किया गया है। भ्रमण के दौरान नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका
अधिकारी विष्णुदत्त मिश्रा एवं अध्यक्ष बिहारीलाल पटेल बैंगलुरू, चेन्नई और तिरची
में चल रही वाटर सप्लाई और सीवेज प्रोजेक्ट की बारीकियां समझेंगे। खजुराहो सीएमओ
विष्णुदत्त मिश्रा ने बताया कि नगरीय प्रशासन के एकीकृत स्वच्छता कार्यक्रम और साऊथ
एशिया वर्ड बैंक के सहयोग से ३१ जनवरी से ६ फरवरी तक का भ्रमण कार्यक्रम तैयार किया
गया है।
|
पन्ना (डेली हिंदी न्यूज़)। किसान कल्याण एवं कृषि विकास राज्य मंत्री श्री
बृजेंद्रप्रताप सिंह ने कहा है कि पन्ना जिले के हर खेत में पानी पहुंचाना जरूरी
है। इसको आधार रख कर ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाना चाहिए।
कृषि विकास राज्य मंत्री श्री बृजेंद्रप्रताप सिंह पन्ना में आयोजित बुंदेलखंड
विशेष प्रोजेक्ट के तहत पन्ना जिले की प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिये आयोजित
बैठक को संबोधित कर रहे थे।
कृषि राज्य मंत्री श्री सिंह ने कहा कि केन, तपने, मिढ़ासन, गल्को तथा बरियापुर
दांई तट नहर की योजना का भी प्रोजेक्ट रिपोर्ट में समावेश किया जाना चाहिए। इन
योजना के पूरा होने पर लगभग पन्ना जिले के सभी किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल
सकेगा। जिले का सिंचित क्षेत्र रकबा बढ़ेगा और किसान खुशहाल होगा।
श्री सिंह ने प्रत्येक गांव में किसान परिसर निर्माण किये जाने की भी बात कही।
इस परिसर में किसानों को प्रशिक्षण एवं अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने जिले की
वृक्षहीन पहाड़ियों को वृक्षारोपण कार्य की योजना में शामिल किये जाने की भी बात
कही।
बैठक
में
...
Read more »
|
भोपाल (ब्यूरो)। बुंदेलखण्ड क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र से मिले विशेष पैकेज का
इस्तेमाल करने की रणनीति पन्ना में तैयार होगी। २२ जनवरी को वहां बुंदेलखण्ड के सभी
छह जिलों के कलेक्टर और संबंधित कमिश्नर की बैठक होगी। इसमें योजना विभाग के प्रमुख
सचिव केन्द्र सरकार से मिले योजना के प्रारूप पर चर्चा कर उन क्षेत्रों की पहचान
करेंगे जहॉं राशि का उपयोग करके अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकते
हैं।
केन्द्र सरकार ने बुंदेलखण्ड पौने चार हजार करो़ड़ रुपए से ज्यादा का
विशेष आर्थिक पैकेज ०९-१० से ११-१२ के वित्तीय वर्ष के लिए दिया है। इसमें सूखे से
निपटने के लिए उपाय किए जाने हैं। केन्द्र सरकार ने योजनाओं का खाका बनाकर भी
प्रदेश सरकार को दिया है। पैकेज में ज्यादातर राशि पहले से चल रही योजनाओं में
ब़ढ़ाकर दी जा रही है। जबकि १८ सौ करो़ड़ रुपए की राशि अतिरिक्त रूप से मिलेगी। इसमें
राज्य को यह हक होगा कि वह प्राथमिकता के हिसाब से व्यय वाले क्षेत्र चुन सके।
सूत्रों का कहना है कि अभी सरकार ने पैकेज को लेकर कोई स्पष्ट लाइन नहीं
खींची है इसके लिए विभागों से कहा गया है कि वे योजना के प्रस्त
...
Read more »
|
पन्ना। देवेंद्र सिंघई प्रमुख सचिव, आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग
मप्र भोपाल के द्वारा पार्क का भ्रमण किया गया।
पन्ना टाइगर रिजर्व के
द्वारा नये रूप से विकसित हाथी कैम्प को देखने के बाद उनके द्वारा दुनिया की सबसे
बुजुर्ग हथिनी वत्सना को एक माह के लिए आवश्यक गुड़ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक राशि
जमा कराई गई। उनके द्वारा पार्क में किए गए भ्रमण के दौरान क्षेत्र संचालक पन्ना
टाइगर रिजर्व भी हमराह रहे। इस संबंध में सभी आम एवं खास लोगों से आग्रह किया जाता
है कि सिंघई प्रमुख सचिव, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग से प्रेरणा लेते हुए
पार्क में अपनी सहभागिता निभाएं। -;ै। नससे;/ै।पन्ना टाइगर रिजर्व का भ्रमण करते
प्रमुख सचिव देवेन्द्र सिंघई।
|
|
|
|
Bundeli Saints |
|
Visitors |
|
Share
|