Bundeli Gaurav |
|
Advertisements |
|
Website Launch on 28.01.2010 at IIC, New Delhi |
|
EDITORIAL |
Shri Jagannath Singh, I.A.S.(Retd.) |
अपना बुंदेलखंड डॉट कॉम परिवार के सदस्यों को "रामनवमी" की शुभकामनायें। राम जिन्होंने बुंदेलखंड के चित्रकूट क्षेत्र में संकल्प लिया कि "निश्चर हीन महि करूँ , भुज उठाहि प्रण (Read More)
|
|
|
|
|
|
Home » Hamirpur
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 25 जनवरी तक अग्निशमन यंत्र हर हाल में लगवा लें।
बेसिक शिक्षाधिकारी मनोज कुमार अहिरवार ने जिले के मान्यता प्राप्त,
सहायता प्राप्त, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रबंधक और
प्रधानाध्यापकों को सूचित किया है कि वे अपने विद्यालय में 25 जनवरी से
पूर्व अपने विद्यालय में अग्निशमन यंत्र लगवा लें। इस बात का प्रमाण पत्र
दें कि उनका विद्यालय नेशनल बिल्डिंग कोड के मानकों को पूरा करता है।
निर्धारित अवधि तक प्रमाण पत्र न मिलने पर विद्यालय की मान्यता वापस ली जा
सकती है। परिषदीय विद्यालयों के भी उन्होंने यही बात कही है। साथ ही रंगाई
पुताई का काम भी 25 जनवरी तक पूरा करने को कहा है, वरना प्रधानाध्यापक का
वेतन रोक दिया जायेगा। सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी इस पर युद्ध स्तर पर
कार्य करें। शिथिलता पाये जाने पर उनके खिलाफ भी शासन को पत्र लिखा
जायेगा।
|
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)। गणतंत्र दिवस की
परेड का विशेष आकर्षण पानी के फौव्वारों से बनता तिरंगा झंडा और
सांस्कृतिक कार्यक्रम में दयाराम का एकतारे पर गीत व सियाप्यारी की अचरी
रहेगा।
घने कोहरे के कारण रिहर्सल परेड सुबह 8 बजे की जगह 9.30 बजे शुरू हुई।
गणतंत्र दिवस की परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक सूर्यनाथ सिंह ने ली। जिसमें
जवानों की टोलियों ने सलामी मंच से निकलकर अपनी कला का जौहर दिखाया। यहां
मोटरसाइकिल पर सवार जवानों के करतब और वायरलेस सेट पर गणतंत्र का बधाई
संदेश भी सुनाया गया। अग्निशमन के दस्ते ने पानी के फौव्वारे से तिरंगा
झंडा बनाकर सबको मोहित कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आधा दर्जन
विद्यालयों के बच्चों के अलावा महोबा के कलाकारों का आल्हा गायन, बिवांर
के 9 वर्षीय बालक कपिल वर्मा का कबीरी भजन, दयाराम का चेतावनी गीत,
सियाप्यारी की अचरी भी सुनने को मिलेगी। रिहर्सल को आज अंतिम रूप सीओ सदर
जोगेंदर लाल की अगुवाई में पुलिस के जवानों ने दिया। कड़ाके की ठंड व कोहरे
के बीच रिहर्सल का एक अलग ही अनुभव था। क्योंकि कोहरे के कारण हाथ को हाथ
नहीं सूझ रहा था, पर पु
...
Read more »
|
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)। महाराष्ट्र में
सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार ने टैक्सी परमिट जारी करने के लिए शासनादेश किया
है कि मराठी बोलना और 15 वर्ष से अधिक समय से महाराष्ट्र का निवासी होना
अनिवार्य है। इस शासनादेश से उत्तर भारतीयों का उत्पीड़न होगा। यह बात महंत
रतन ब्रह्माचारी ने कही।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को दूसरा कश्मीर बनाने की तैयारी की जा
रही है। वे इस शासनादेश की निंदा करते हैं और शासनादेश को लागू न करने की
मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आदेश गृह युद्ध की ओर ले जायेंगे। ऐसा
लगता है कि वहां का मुख्यमंत्री व सरकार उन लोगों के दबाव में है, जो
उत्तर भारतीयों का प्रबल विरोध करते हैं। जिला प्रभारी लक्ष्मी नारायन
मिश्रा, अशोक तिवारी, बृजेश सिंह, अश्वनी तिवारी, बृजेंद्र सिंह, रामलखन
सिंह, करन सिंह ने एडीएम एच जी एस पुंडीर को ज्ञापन देकर इस शासनादेश को
रद्द करने की मांग की है।
|
|
|
|
Bundeli Saints |
|
Visitors |
|
Share
|