Bundeli Gaurav |
|
Advertisements |
|
Website Launch on 28.01.2010 at IIC, New Delhi |
|
EDITORIAL |
Shri Jagannath Singh, I.A.S.(Retd.) |
अपना बुंदेलखंड डॉट कॉम परिवार के सदस्यों को "रामनवमी" की शुभकामनायें। राम जिन्होंने बुंदेलखंड के चित्रकूट क्षेत्र में संकल्प लिया कि "निश्चर हीन महि करूँ , भुज उठाहि प्रण (Read More)
|
|
|
|
|
|
Home » Datia
दतिया। मध्य प्रदेश के विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के खिलाफ
स्थानीय अदालत ने वारंट जारी किया है। उन पर पिछले विधानसभा चुनाव में गलत
शपथपत्र देने और मतदाताओं को लालच देने का आरोप है। अदालत ने पुलिस को आदेश
दिया है कि मिश्र को वह 11 मार्च तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें।
दतिया जिले के हथलई गांव निवासी भानुप्रताप सिंह बुंदेला ने आरोप लगाया है
कि विजयी भाजपा प्रत्याशी मिश्र ने अपनी संपत्ति का गलत ब्यौरा दिया था।
इसमें किसी चार पहिया वाहन का जिक्र नहीं था जबकि मतदान के दिन पक़डी गई
मतदाताओं को ढोने वाली जीप मिश्र के नाम पंजीकृत थी। चूंकि इस जीप के जरिए
मतदाताओं को ढोया जा रहा था, जो उन्हें प्रभावित करने के लिए था।
|
दतिया।। मध्य प्रदेश के
दतिया में पुलिस हिरासत में आत्महत्या के मामले में थाना प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्म
ियों को निलंबित कर दिया गया है और
न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मुम्बई में वकील रेखा थोराट के यहां हुई डकैती के मामले में मुम्बई पुलिस ने दतिया
के अन्नू पठान और अकील को हिरासत में लिया था। मंगलवार को रात हो जाने के कारण
मुम्बई पुलिस ने दोनों आरोपियों को बड़ौनी थाने के सुपुर्द कर दिया था। इन दोनों
आरोपियों ने देर रात को लॉकअप में ही फांसी लगा ली। इसमें अन्नू पठान की मौत हो गई
और अकील की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हिरासत में फांसी लगाने की खबर
मिलते ही बुधवार को दोनों आरोपियों के परिजन गुस्से में आ गए और उन्होंने बड़ौनी
थाने पर पथराव कर दिया, इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालात तनावपूर्ण होने पर
भारी पुलिस
...
Read more »
|
दतिया। भारत के ६१वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार शिक्षण संस्थान
समूह की नई शाखा शांति इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दतिया का शिलान्यास अपराह्न ३ बजे
मंत्री उप्र शासन रतनलाल अहिरवार की अध्यक्षता, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक
शिक्षा विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति मेजर जनरल एस.एन. मुखर्जी के मुख्य आतिथ्य
एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर निवाड़ी विधायक श्रीमती मीरा यादव की उपस्थिति में
संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा
कुशवाह के साथ संस्थान के निदेशक डॉ. डी.आर. भारद्वाज एवं आर.एस. दिवाकर भी उपस्थित
रहे। इस शिलापूजन के अवसर पर सर्वप्रथम संस्थान समूह के अध्यक्ष रमेश कुमार अग्रवाल
एवं प्रबंध न्यासी नरेश कुमार अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात
संस्थान के निदेशक आर.एस. दिवाकर द्वारा संस्थान के बारे में जानकारी दी। इसके बाद
मंत्री रतनलाल अहिरवार ने अपने वक्तव्य में कहा कि रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूशन्स
जो कि अभी तक उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के लिए बुंदेलखंड में प्रसिद्ध है, ने
श्री रावतपुरा सरकार शांति इंटरनेशनल पब्लिक स
...
Read more »
|
ग्वालियर. लोकायुक्त स्थापना संगठन के दल
ने शुक्रवार को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के संभागीय अभियंता
अरुण कुमार शर्मा के दानाओली व दतिया स्थित आवास पर छापा मारा। यह
कार्रवाई दोनों जगह एक साथ दो दलों ने की। इस कार्रवाई में इंजीनियर के
आवासों से एक करोड़ से अधिक की चल-अचल सम्पत्ति के दस्तावेज हाथ लगे हैं।
एक बैंक लॉकर की चाबी भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई देर रात तक जारी थी।
एसपी लोकायुक्त आरपी सिंह ने सुबह लगभग सात बजे डीएसपी एमके उपाध्याय
सहित अन्य अफसरों के साथ संभागीय अभियंता श्री शर्मा के दानाओली स्थित
आवास पर छापा मारा।
एक अन्य टीम डीएसपी जगराम सिंह कुशवाह के नेतृत्व में श्री शर्मा के
दतिया स्थित सरकारी आवास पर जांच के लिए पहुंची। लोकायुक्त एसपी के अनुसार
श्री शर्मा के खिलाफ आय से अधिक सम्पति अर्जित करने की शिकायत कुछ दिन
पहले मिली थी। श्री शर्मा इन दिनों दतिया में पदस्थ हैं। एसपी श्री सिंह
के अनुसार संभागीय अभियंता श्री शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम
के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
...
Read more »
|
दतिया/भोपाल। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आज उत्तरप्रदेश की सीमा
से लगे मध्यप्रदेश के बसई परगना इलाके के दो गांवों में बिना पूर्व
निर्धारित कार्यक्रम के अचानक पहुंचकर ग्रामीणों को आश्चर्यचकित कर दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सागर एवं बसई पुलिस थाना प्रभारी
विनायक शुक्ल ने राहुल गांधी के मध्यप्रदेश के दो गांवों लखनपुर एवं बरधा
में आज सुबह अचानक पहुंचने की पुष्टि की है। उनके साथ झांसी के सांसद एवं
केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन भी थे।
उन्होंने कहा कि जैसे ही पुलिस एवं जिला प्रशासन को राहुल के
मध्यप्रदेश के गांवों में पहुंचने की सूचना मिली। उनकी सुरक्षा के लिए
पुलिस बल भेजा गया, लेकिन तब तक वह वहां से उत्तरप्रदेश की सीमा के गांवों
में जा चुके थे।
बसई परगना इलाके के लखनपुर एवं बरधा गांव के मजदूरों ने बताया कि राहुल गांधी को अचानक अपने बीच पाकर उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ।
कांग्रेस महासचिव ने उनसे राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के
बारे में जानकारी हासिल की तथा इसके तहत मिलने वाली मजदूरी एवं जाब कार्ड
को लेकर
...
Read more »
|
|
|
|
Bundeli Saints |
|
Visitors |
|
Share
|